PURNIA NEWS : सम्पन्न हुआ राष्ट्रीय हिन्दी साधक सम्मान समारोह, साहित्यकारों का हुआ सम्मान

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले के खगहा मीरगंज में तरूणोदय सांस्कृतिक विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित 33वां राष्ट्रीय हिन्दी साधक सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अशोक गुलशन (बहराइच, उत्तर प्रदेश) ने की, जबकि मुख्य अतिथि बाबा वैद्यनाथ झा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. सियाराम मयंक (मधेपुरा), नकुल शर्मा उग्र (अमेठी) और गोपाल चंद्र घोष मंगलम रहे। आयोजन का संचालन प्रेम चंद्र पांडेय ने किया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत गान से हुआ। इस दौरान बाबा वैद्यनाथ झा की तीन कृतियों तथा कैलाश बिहारी चौधरी की पुस्तक का लोकार्पण किया गया।

सम्मान सत्र में डॉ. ममता तिवारी (छत्तीसगढ़) को महादेवी वर्मा काव्यश्री सम्मान, महेंद्र निशाकर (भागलपुर) को संगठन गौरव साहित्य सम्मान तथा प्रिया सिन्हा (पूर्णिया) को तरुण साहित्य सम्मान सहित कई साहित्यकारों को राष्ट्रीय साधक सम्मान से विभूषित किया गया। कवि सम्मेलन में महेंद्र निशाकर, श्रवण अमनेशवर, प्रेम हमदर्द, नूरी शमी, दिलीप समदर्शी, संजू सूर्यंम, राम रण योद्धा और अन्य कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के अंत में संस्थापक कैलाश बिहारी चौधरी ने सभी अतिथियों और साहित्य प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *