मां काली के रूप में मिष्टी की प्रस्तुति से उग्रतारा महोत्सव के मंच पर बिखेरा जादू

सहरसा, अजय कुमार: पर्यटन विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में महिषी राजकमल क्रीड़ा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय श्री उग्रतारा महोत्सव के पहले दिन मंच साक्षी बना मां काली के अद्भुत रूप का। नन्ही कलाकार कृतिका झा मिष्टी ने मां काली के रूप में नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान गंगा आरती के तुरंत बाद जैसे ही मिष्टी ने मंच पर प्रवेश किया, पूरा पंडाल “मां काली की जय” और “तारा माय की जय” के नारों से गूंज उठा। मिष्टी ने “ए गिरीनंदिनी” और “जय काली जय काली मां” पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। प्रस्तुति के उपरांत महोत्सव के संयोजक नगर निगम आयुक्त प्रभात कुमार झा और जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा ने मिष्टी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि मिष्टी पूर्व में भी कई महोत्सवों में अपनी कला का परचम लहरा चुकी हैं और इस बार भी अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *