SAHARSA NEWS : महिषी में एथलेटिक प्रतियोगिता का सफल आयोजन,1100 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : महिषी चौक पर उग्रतारा भारती मण्डन विकास समिति के तत्वावधान में भव्य एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 1100 से अधिक प्रतिभागियों ने शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से हिस्सा लिया।सचिव अभिषेक रंजन नें बताया कि प्रतियोगिता के प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया है। सभी विजेताओं को विजयादशमी के दिन सम्मानित कर मेडल प्रदान किए जाएंगे।

इस सफल आयोजन में समिति के सचिव, अध्यक्ष एवं सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।सभी सदस्यों के संयुक्त प्रयास एवं सहयोग से ही यह आयोजन संभव हो सका।समिति ने पुनः सभी साथियों से आग्रह किया है कि अपने महत्व को समझते हुए आगे भी समय पर उपस्थित होकर ऐसे आयोजनों को और भव्य बनाने में सहयोग प्रदान करें।विशेष सहयोग देने वालों में सौरभ ठाकुर, मकरध्वज मिश्र,माधव,विकास झा,केशव चौधरी, केशव ठाकुर, पूजेश पाठक,अंशु ठाकुर, राहुल ठाकुर,गोलू राहुल, आयुष ठाकुर, अमन, मुकेश चौधरी, ध्रुव, नीतीश, पारसमणी, प्रिंस, अवधेश ठाकुर गोलू मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *