SAHARSA NEWS,अजय कुमार : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीएम सहरसा द्वारा शारदा नगर बटराहा सीपीएम कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों का पुतला के साथ प्रतिरोध मार्च करते अडानी के हाथ जमीन देना बंद करो,कोरपोरेट हिम्माती मोदी – नीतीश मुर्दाबाद, हिटलर शाही नहीं चली तो मोदी शाही नहीं चलेगी आदि गगनचुंबी नारा लगाते चांदनी चौक शहीद स्मारक के पास पुतला दहन किया। तत्पश्चात कामरेड नसीमुद्दीन की अध्यक्षता में चले नुक्कड़ सभा को संबोधित करते पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य सह पार्टी कामरेड विनोद कुमार ने कहा नरेंद्र मोदी की सरकार कोरपोरेट धरनों, धन्नासेठों, पूंजीपतियों की सरकार है।देश की तमाम सार्वजनिक सम्पत्ति को कौड़ी के भाव उन लोगों के हाथों बेचती जा रही है।

नीतीश कुमार भी मोदी के संग मिलकर बिहार के सरकारी एवं रैयती जमीन को अडानी के हाथ मुक्त में सोपना शुरू कर दिया है। भागलपुर के पीरपैंती में बिजली उत्पादन कारखाना के नाम पर लाखों आम के लगे पेड़ों वाली 1050 एकड़ जमीन को बंजर भूमि कहकर मात्र एक रूपया प्रति एकड़ प्रति बर्ष के हिसाब से अडानी को देना दर्शाता है कि डबल इंजन की सरकार कोरपोरेट हिम्माती और किसान मजदूर मेहनतकश जनता विरोधी सरकार है। हमारी पार्टी सीपीएम सरकार द्वारा अडानी को दिये गये मुक्त में जमीन समझते को रद्द करने की मांग करती है। तथा मोदी नीतीश को आगाह करती है कि जमीन समझते को रद्द नहीं किया गया तो पार्टी बिहार के किसानों के साथ मिलकर तीनों काला कृषि कानून वापस करने वाली लड़ाई लड़ेगी। बिहार की जनता मोदी नीतीश के असली मंशा और चहेरा को समझ आसन्न विधानसभा चुनाव में धूल चटाएंगी। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सचिव कामरेड रणधीर यादव कुलानन्द कुमार, रमेश यादव, मनोज शर्मा, नसीम उद्दीन चन्द किशोर यादव केशव कुमार , शिवनारायण तांती, रामानंद पासवान पवन दास मिथिलेश पौदार, संतोष राम,मो कोशर आदि शामिल थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *