PURNIA NEWS :  विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के मार्गदर्शन में पूर्णिया के वार्ड नंबर 40 में संगठन का महत्वपूर्ण विस्तार हुआ है। नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष बिट्टू पासवान और महिला मोर्चा वार्ड अध्यक्ष गीता देवी ने अपनी नियुक्ति के तुरंत बाद ही लगभग 130 लोगों को संगठन से जोड़ने में सफलता प्राप्त की है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष विक्की गोस्वामी और महिला मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष गूंजा बेगानी के निरीक्षण में चल रहे इस संगठन विस्तार अभियान में सीमांचल प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसी क्रम में सीमा देवी को महिला मोर्चा वार्ड उपाध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के इस प्रभावशाली पहल से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके संगठन के प्रति समर्पण की सराहना की। समारोह में नवनियुक्त कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष विक्की गोस्वामी, महिला मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष गूंजा बेगानी और सीमांचल प्रवक्ता को माला पहनाकर सम्मानित किया। बदले में, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय कुमार, जिला मीडिया प्रभारी गुरुदेव कुमार महलदार, वार्ड नंबर 2 के अध्यक्ष मन पवित्र लाल राय, वार्ड नंबर 1 के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार महलदार सहित आनंद लाल राय, अभिषेक राय, अमर शर्मा, धीरज शर्मा, सत्यम राय, सूरज राय, राज कुमार और रोहित पासवान भी उपस्थित थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *