SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के पुरानी बाजार स्थित वार्ड संख्या 19 में विधुत तार की चपेट में आने से बुधवार की शाम एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार की शाम करीब आठ बजे उस वक्त हुई जब वह अपने घर में चेंजर को चेंज कर रहा था। मृतक व्यक्ति थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के वार्ड संख्या 19 निवासी सीकेन्द्र साह का 30 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार उर्फ चिंटू थे। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति अपने घर में आरओ प्लांट लगाया था। जिससे वह नगर में पानी सप्लाई करता था। बुधवार की शाम वह अपने घर पर ही बिजली का चेंजर को चेंज कर रहा था।इसी दौरान वह विधुत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। जिससे वह मौके पर ही मूर्छित हो कर गिर गया। घटना के बाद उसे आनन फानन में सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। जहां सदर अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वही पुलिस ने शव को लेकर कागजी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम उपरांत गुरुवार को मृतक के शव को स्वजनों को सौप दिया। इधर गुरुवार को जैसे ही मृतक का शव उसके घर पुरानी बाजार पहुंचा की आसपास के लोगों की भीड़ शव को देखने के लिए इकट्ठा हो गई। Post navigationSAHARSA NEWS : उग्रतारा महोत्सव 2025 में शांभवी झा के गायन से मन्त्र मुग्ध हुए श्रोता SAHARSA NEWS : दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में चाचा-भतीजा की मौत,महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी