स्वदेशी अपनाओ जन जागरण कार्यक्रम के तहत भाजपा ने निकाली पदयात्रा

सहरसा,अजय कुमार : भाजपा द्वारा आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी अपनाओ जन जागरण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को अम्बेडकर चौंक से वीर कुंवर सिंह चौक तक भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा के नेतृत्व में जन जागरण पदयात्रा किया गया।जिसके अंतर्गत अपने दैनिक जीवन में उपयोगी स्वदेशी वस्तु अपनाने का आह्वान किया गया।तत्पश्चात थाना चौक रैन बसेरा के सामने पांच सौ से अधिक लोगों ने स्वदेशी संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर करवाया गया।साथ ही जीवन पर्यंत हर घर स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा कि जहां एक ओर भारत में एक भी मोबाइल फैक्ट्री नही थी। सारा मोबाइल विदेश से आयात होता था।वही अब दो सौ से अधिक मोबाइल फैक्ट्री भारत में मोबाइल का निर्माण कर रहा है। लघु उद्योग मध्यम कुटीर उद्योग के माध्यम से भारत आज आत्म निर्भर बन रहा है।

साथ ही मोदी जी के नेतृत्व में देश रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भी काफी प्रगति हुई है। भाजपा सहरसा द्वारा सभी मंडल पंचायत बुथ स्तर पर 13 दिसम्बर से सभी जगह स्वदेशी संकल्प पत्र स्टाल लगा कर हस्ताक्षर करवा कर प्रदेश मुख्यालय में जमा करेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रमुख कुमार गौरव ने किया। साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी, जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह, भैरवानंद झा, जिला मंत्री पंकज पाठक, अभिषेक पांडेय,उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुगामनी देवी, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता संजीव भगत, सुबोध साह, दिनेश तांती, संजू देवी, नगर अध्यक्ष अभिनव सिंह,आशीष गुप्ता,अरूण कुमार निराला, हेम नारायण गुप्ता, संजय साह, ललन दास, विद्या सिंह राठौड़,अजय चौधरी,शालग्राम मिश्र, रविश कुमार सिन्हा, कृष्ण कुमारी, सजनी देवी, रीता देवी, मुन्नी देवी, प्रभाष झा, राकेश कुमार,मो अबु बकर,राज कुमार साह,अमित आकर्षण,अमीर राम,मनोज यादव, मिहीर झा,रवीन्द्र कुमार झा सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *