Durga Puja 2025

Durga Puja 2025: दशहरे को लेकर अररिया में शांति समिति की बैठक, डीएम और एसपी ने दिए दिशा-निर्देश

Durga Puja 2025

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): Durga Puja 2025 आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज अररिया समाहरणालय के परमान सभागार में जिलास्तरीय शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिलाधिकारी अनिल कुमार और पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई।

  • पर्व को शांति से मनाने की अपील

बैठक में अररिया और फारबिसगंज के अनुमंडल पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य, पूजा समितियों के आयोजक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। जिलाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि अररिया जिले में सभी पर्व-त्योहार हमेशा आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाते रहे हैं, और इस बार भी दशहरा शांति और सद्भाव के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं, जिसमें कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस बल और सुरक्षा बलों की तैनाती शामिल है।

  • सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव और समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर विस्तृत चर्चा हुई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने पूजा समितियों को मंदिरों और पंडालों में सुरक्षा के लिए कई निर्देश दिए हैं, जिनमें अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी की व्यवस्था शामिल है। इसके अलावा, भीड़-भाड़ वाले पंडालों में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाने और स्वयंसेवकों की तैनाती करने के भी निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अपर समाहर्ता अनिल कुमार झा सहित कई जिलास्तरीय अधिकारी, पुलिस अधिकारी और शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *