SAHARSA NEWS : जिलाधिकारी के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा के तहत श्रमदान किया

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मत्स्यगंधा मंदिर के समीप जिलाधिकारी दीपेश कुमार के नेतृत्व में उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला,नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा,अपर समाहर्ता निशांत एवं संजीव कुमार चौधरी, निदेशक डीआरडीए वैभव कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित गणमान्य ने स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण)/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान,नगर निगम के सौजन्य से वर्तमान में संचालित स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई अभियान में भाग लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।उक्त अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा की 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक संचालित स्वच्छता ही सेवा अभियान का मूल उद्देश्य सफाई व्यवस्था के सुदृढ़ संचालन, नगर निकाय क्षेत्र के सफाई व्यवस्था में संलग्न कर्मियों के कार्यों की सराहना करने/प्रोत्साहित करने एवं इस जनहितकारी कार्य में अधिकाधिक जनभागीदारी को सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा की सफाई व्यवस्था के समुचित प्रबंधन नहीं होने के कारण स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव का खतरा होता है साथ ही पर्यावरणीय असुंतलन के कारण प्रदूषण का खतरा भी बढ़ता है, अत: सफाई व्यवस्था का यथोचित प्रबंधन में जनहित में आवश्यक है और इस जनहितकारी अभियान में सभी को उत्साहपूर्वक भाग लेना चाहिए।जानकारी दी गई की दिनांक:02 अक्टूबर तक संचालित स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत सभी नगर निकाय क्षेत्रों में जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए बृहद स्तर पर सफाई व्यवस्था के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के सौजन्य से स्वास्थ्य कैंप एवं अन्य जनपयोगी कार्यों को निष्पादित किया जा रहा है।जिसमें सभी की उत्साहपूर्ण भागीदारी अपेक्षित है।आज आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी के नेतृत्व में उपस्थित पदाधिकारियों एवं स्वच्छता कर्मियों एवं आम नागरिक ने स्वच्छता शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *