SAHARSA NEWS : 125 यूनिट निःशुल्क बिजली योजना, स्मार्ट प्रीपेड मीटर व विद्युत सुरक्षा से जुड़ी जानकारी हेतु शिविर आयोजित

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सभी प्रशाखा मे उपभोक्ताओं को 125 यूनिट निःशुल्क बिजली योजना, स्मार्ट मीटर, बिल सुधार, नए कनेक्शन, शिकायत निवारण एवं विद्युत सुरक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए गुरुवार को शिविर का आयोजन किया गया। विद्युत कार्यपालक अभियंता सहरसा अमित कुमार ने बताया की आयोजित शिविर मे मुख्यतः गलत रीडिंग, एकमुश्त रीडिंग, गलत औसत, खराब मीटर एवं अन्य कारणों से संबंधित विद्युत विपत्र सुधार कराने हेतु उपभोक्ता पहुंचे। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिले और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो, यह सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है।

इसके अलावा उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना के विषय में भी लोगों को जागरूक करने को कहा। शिविर मे इसके लिए भी उपभोक्ता आवेदन कर सकते हैं। सहायक विद्युत अभियंता, राजस्व, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा द्वारा बताया गया कि कुछ उपभोक्ताओं का बिजली बिल ऑनस्पॉट सुधार कर दिया गया है। जिनके विपत्र में ऑनस्पॉट सुधार संभव नहीं थे उनका आवेदन पत्र ले लिया गया है तथा सात कार्य दिवस में सुधार कर दिया जाएगा। उक्त शिविर मे उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर क सन्दर्भ मे प्रकाश डालते हुए बताया गया की स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर किसी भी भ्रान्ति का शिकार न हो। स्मार्ट मीटर एवं नॉर्मल मीटर दोनों एक जैसा है। विद्युत विपत्र सुधार कैंप मे ख़राब मीटर वाले उपभोक्ता के परिसर का मीटर भी बदला जा रहा है एवं इच्छुक उपभोक्ताओं द्वारा अपना बकाया राशि भी जमा किया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon