Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
पूर्णिया

PURNIA NEWS : सउदी अरब में हुई सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत, शनिवार तक शव के गांव आने की सूचना

By अंग इंडिया न्यूज़
September 25, 2025 2 Min Read
0

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : टीकापट्टी थाना क्षेत्र के तेलडीहा गांव के एक युवक की मौत सउदी अरब के शारजा में हो जाने से पूरा गांव शोक में डूब गया है, वहीं स्वजनों में चित्कार मचा हुआ है । घटना 22 सितंबर की है, शनिवार तक शव के गांव पहुंचने की सूचना है । भारतीय एंबेसी के कर्मचारी शव को पीडित के घर भेजने तथा फैक्ट्री अधिनियम के तहत मुआवजा दिलाने सहित अन्य प्रक्रिया में जूट गया है । घटना के बारे में गांव के हरेराम यादव ने बताया कि उसके बगल के मक्खन यादव का एकलौता पुत्र मिथिलेश यादव, उम्र लगभग 30 वर्ष, लगभग तीन वर्ष पहले पूर्व की तरह सउदी मजदूरी करने गया था ।

वह वहां टाइल्स फैक्ट्री में काम करता था । 22 सितंबर को वह अपनी कंपनी से निकलकर अपने डेरा पर जा रहा था, तभी वह वाहन की चपेट में आ गया तथा उसकी तत्क्षण मौत हो गई । यद्यपि उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, परंतु उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । मिथिलेश अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था । वह कईबार पूर्व में भी सउदी अरब मजदूरी करने गया था । मिथिलेश के साथ उसका बहनाई भी उसके साथ रहता था, उसी के द्वारा घटना की सूचना दी गई थी । उसकी मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक फैल गया है । पत्नी सिंधू देवी, मां मीना देवी, पिता मक्खन यादव, पुत्र कार्तिक कुमार, अनंत कुमार, आशीष कुमार सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल है । उनकी रूलाई देख, सभी की आंखें नम हो रही थीं ।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

SAHARSA NEWS : 125 यूनिट निःशुल्क बिजली योजना, स्मार्ट प्रीपेड मीटर व विद्युत सुरक्षा से जुड़ी जानकारी हेतु शिविर आयोजित

Purnia News
Next

रामकृष्ण मठ, पूर्णिया के होम्योपैथिक औषधालय को बैंक ऑफ बड़ौदा ने CSR के तहत दवाएं प्रदान कीं

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme