SAHARSA NEWS : प्रथम प्रशिक्षण उपरान्त मास्टर ट्रेनर हेतु मूल्यांकन कार्यशाला का आयोजन

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : आसन्न विधानसभा सभा आम निर्वाचन -2025 के अवसर पर शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त सभी मास्टर प्रशिक्षकों का प्रथम प्रशिक्षण के उपरान्त जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देश के आलोक में एक मूल्यांकन कार्यशाला का आयोजन अनुग्रह नारायण सिंह स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया ।

इस दौरान सभी मास्टर प्रशिक्षकों को विधानसभा वार कक्ष में बैठाकर लिखित मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग सह वरीय उपसमाहर्ता शैलदासन एवं कोषांग के कर्मी गजेंद्र प्रसाद मेहता, शंकरानन्द,पंकज,आशीष, अभिषेक, तौहीद, राजीव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *