SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनमा इटहरी में नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया.अभियान का उदघाटन प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि रमेशचंद्र यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलशन झा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर संतोष कुमार संत द्वारा फीता काट कर किया गया l शिविर में 283 महिलाओ के स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया.मौके पर जिला मुख्यालय से आये चिकित्सक दल में कैंसर विशेषज्ञ डॉ प्रगति मिश्रा,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मोनिका सिंह,शिशु रोग दुर्योधन गिरी, जेनरल फिजिशियन डॉक्टर ऋतिक शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मयंक सक्सेना, सांसद प्रतिनिधि जमील आफताब आदि मौजूद रहे lशिविर के सफल संचालन में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मोहम्मद महबूब आलम, बीसीएम विनोद कुमार,बीएम एंड ई दिनकर कुमार, प्रखंड लेखा प्रबंधक कुणाल कुमार सिंह एवं सभी डेटा ऑपरेटर,जी एन एम नूतन कुमारी, प्रीति कुमारी,नमन कुमारी,प्रिय भारती, एएनएम आशा फेसिलेटर,आशा कार्यकर्ता अन्य स्वास्थ कर्मी हाशिम आलम, श्याम कुमार, धर्मेंद्र कुमार, तसनीम शम्स आलम, विपिन वर्मा, मोनू कुमार यादव, बीमन्नू कुमार, सुरेंद्र मलिक, भूषण कुमार मनीष आदि मौजूद थे l Post navigationSAHARSA NEWS : स्वदेशी अपनाओं व आत्मनिर्भर भारत विषय पर वाद विवाद एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन SAHARSA NEWS : प्रथम प्रशिक्षण उपरान्त मास्टर ट्रेनर हेतु मूल्यांकन कार्यशाला का आयोजन