प्रखंड मुख्यालय में शिक्षक संवाद सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: रुपौली मुख्यालय स्थित फैसिलिटी भवन के प्रांगण में शिक्षक परिवार की ओर से शिक्षण संवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नव चयनित प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षक को डायरी-कलम, माला देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविन्द कुमार, विशिष्ट अतिथि अंचलाधिकारी शिवानी सुरभि एवं बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ पूर्णिया जिला अध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार ने कहा आप लोगों पर पूरा भरोसा है कि विद्यालय को शिक्षा के साथ-साथ शैक्षणिक माहौल तैयार करेंगे ।

इसके लिए हमारी जरूरत होगी, तो मैं पूरा मदद करूंगा।अंचल अधिकारी शिवानी सुरभि ने भी सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रधान शिक्षक के साथ-साथ सभी प्रकार के शिक्षकों को प्रखंड से जिला स्तर पर कोई भी समस्या होगी, तो अपने स्तर से निदान करने का भरपूर सहयोग करेंगे।

मौके पर अजय कुमार, बीरबल साहनी ,राजेश मंडल, मिथिलेश मंडल ,जय शंकर सुमन , संजीव जायसवाल, मधुसूदन ठाकुर, उमाशंकर प्रसाद सिंह, मिथिलेश विद्यार्थी आदि ने भी संबोधित किया। बीडीओ अरविन्द कुमार ने सभी पुरुष प्रधान तथा सीओ शिवानी सुरभि के द्वारा महिला प्रधान शिकोक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले प्रधान शिक्षक अनंत कुमार, गौतम कुमार सिंह, शशांक शेखर, राजीव कुमार, अमित सुमित, सुशील मंडल, लाल ऋषि देव, विपिन पासवान, अभिषेक आर्यन, सचिन कुमार, अलखी राम, राहुल ठाकुर, कुंदन भारती, प्रियंका भारती, निक्की सिंह, नीलम कुमारी, पुष्पलता कुमारी, रुबी कुमारी, बिन्दु कुमारी, कंचन कुमारी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *