PURNIA NEWS,आनंद यादुका : भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 के वार्ड पार्षद वकील चौधरी को जान से मारने की धमकी दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वार्ड पार्षद ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर बीरेंद्र साह के पुत्र रौशन कुमार को नामजद किया है। वकील चौधरी ने बताया कि शनिवार की रात रौशन कुमार साह, राजा कुमार साह, मनीष कुमार साह, सन्नी कुमार साह, सौरभ कुमार, आजाद साह, रोमित साह समेत करीब पंद्रह बाइक पर सवार बदमाश अवैध हथियार के साथ माधवनगर तिरासी पहुंचे और दहशत फैलाने का प्रयास किया।सूचना पर पुलिस मौके की ओर रवाना हुई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश फरार हो गए। वार्ड पार्षद के अनुसार, इसी बात से नाराज होकर रौशन कुमार ने फोन पर धमकी दी कि “थाना को सूचना दिए हो, बहुत जल्द जान से मार देंगे।” धमकी के बाद से पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल कायम है। रविवार को वार्ड पार्षद के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला-पुरुष भवानीपुर थाना पहुंचे और सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपा।भवानीपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि आवेदन पर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन पर मामला दर्ज करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति को वादी बनना होगा, जिसके बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। Post navigationPURNIA NEWS : विधायक निधि से 74 लाख की सड़कों का शिलान्यास, पार्क व सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा PURNIA NEWS : शिवपुरी संतमत सत्संग मंदिर में ध्यान साधना शिविर, साधक भावविभोर