SAHARSA NEWS : रेबीज रोधी टीकाकरण-सह-जन जागरूकता कार्यक्रम

SAHARSA NEWS, अजय कुमार : अनुमंडल मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय में रविवार को रेबीज रोधी टीकाकरण-सह-जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों कुत्ता मालिक कुत्ते के साथ उपस्थित हुए.सभी कुत्ते को रेबीज रोधी टीकाकरण किया गया.उपस्थित लोगों को भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुशीश्वर चौधरी ने रेबीज रोधी टीकाकरण-सह-जन जागरूकता कार्यक्रम पर विस्तार पूर्वक जानकारी देकर कहा की सर्व प्रथम रेबीज को रोकने हेतु कुछ महत्व पूर्ण चरणों का पालन करना चाहिये. रेबीज के संबंध में विशेष कर बच्चों के बीच जागरूकता प्रसारित करनी चाहिए l

आवारा जानवरों से अनावश्यक संपर्क से बचना चाहिये.उन्होंने घरेलू कुत्तों के साथ साथ आवारा कुत्तों का भी टीकाकरण अवश्य किया जाना चाहिए l उक्त अवसर पर अस्पताल में डाटाएंट्री ऑपरेटर संतोष कुमार,परिचारी मुसहरू मेहता,अमीर कुमार, मो.तारिक अनवर पारा वेट के अलावे विवेक कुमार,गोविंद कुमार आदि का सराहनीय सहयोग रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *