पूर्णिया, प्राफुल कुमार सिंह: पुलिस बल ने सरसी थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण समापन को सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को फ्लैग मार्च आयोजित किया।

यह मार्च सरसी थाना परिसर से शुरू होकर स्थानीय बाजार और विभिन्न पंचायतों के दुर्गा मंदिरों तक किया गया। सरसी थानाध्यक्ष राजू कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च के दौरान पूजा समितियों के सदस्यों को निर्देश दिए गए कि मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाए, तेज आवाज वाले ध्वनि यंत्रों का प्रयोग न किया जाए, और स्त्री एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि कमिटियों को वॉलेंटियर बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि श्रद्धालु पूजा को शांति और भक्ति के साथ मनाएं, और यह पर्व सभी के लिए सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *