PURNEA NEWS ; आजादी के 70 वर्षों के बाद भी झुन्नी इस्तेमबरार पंचायत के आदिवासी समाज के लोगों का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा है। समुद्री रहिका टोला के वार्ड नंबर 06 और 07 के आदिवासी समाज के लोगों ने आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि आजादी के इतने सालों के बाद भी उनके गांव में न तो पुल का निर्माण हुआ है और न ही सड़क की कोई व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और नेताओं द्वारा उन्हें हर बार झूठे वादे किए गए, लेकिन अब तक उन वादों को पूरा नहीं किया गया है।ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव के विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। चुनाव के समय नेताओं द्वारा किए गए वादों का हमेशा ही उल्लंघन हुआ है। अब तक न तो कोई पुल बना है और न ही उनकी सड़कें ठीक हुई हैं। उन्होंने प्रशासन और सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।PURNEA NEWS ; ग्रामीणों का आरोप PURNEA NEWS ; समुद्री रहिका टोला के निवासी रामलाल टोप्पो ने कहा, “हमारे गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। चुनाव के समय नेता आते हैं, हमें आश्वासन देते हैं कि पुल और सड़क बनवाए जाएंगे, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है। हम लोग अब इन झूठे वादों से तंग आ चुके हैं।”वहीं, मीरा देवी ने कहा, “हमारे गांव में सड़कें ठीक नहीं हैं और पुल का निर्माण तो बिल्कुल भी नहीं हुआ है। बरसात के समय हमारी हालत बहुत खराब होती है, क्योंकि कीचड़ और पानी में चलकर हम अपने कार्यों को अंजाम देते हैं। प्रशासन ने हमारे साथ हमेशा धोखा किया है।” Post navigationRepublic Day 2025: कोयली सिमडा पश्चिम पंचायत में गणतंत्र दिवस पर पैक्स अध्यक्ष कैलाश भारती ने दिव्यांगों को किया सम्मानित Nitish Kumar Pragati Yatra: पूर्णिया में विकास की नई लहर, सीएम नीतीश कुमार ने करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन, कई ऐतिहासिक घोषणाएं