PURNIA NEWS : पुलिस प्रशासन के मिलीभगत से सभी जगह खुलेआम बिक रहा है शराब – दिलीप

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : सोमवार की सुबह शराब लदे कार से तीन लोगों को कुचले जाने से दो छात्रा की मौत धमदाहा थाना क्षेत्र के सखुआटोला में हो गयी । घटना की जानकारी पाकर घटनास्थल पर पहुंचे धमदाहा के पूर्व विधायक दिलीप यादव ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई । मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक दिलीप यादव ने कहा कि समूचे बिहार में पुलिस प्रशासन और शराब माफियाओं के मिलीभगत से खुलेआम शराब बिक रहा है । उन्होंने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन की मिलीभगत नहीं होती तो यह शराब लदा कार यहां तक कभी पहुंच ही नहीं पाता ।

इस दौरान मृतक छात्रा राजनंदनी के पिता सुरेश हेम्ब्रम ने पूर्व विधायक को बताया कि घटना के महज दस मिनट बाद ही भवानीपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच दुर्घटना कारित कार को खोलकर उसमें लदा काफी शराब लुटवा दिया था । इसपर सवाल उठाते हुए पूर्व विधायक दिलीप यादव ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए वह पूर्णिया पुलिस कप्तान से बात करेंगे और भवानीपुर पुलिस के कार्यकलापों की जांच कराने की मांग करेंगे । पूर्व विधायक श्री यादव ने साफ शब्दों में कहा कि समूचे बिहार में शराब बंदी के नाम पर सिर्फ गरीबो को सताया जा रहा है, जबकि शराब माफियाओं को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है । मौके पर पूर्व विधायक के साथ राजद नेता रणधीर कुमार राणा, गगन पासवान, हीरालाल महतो, विलास मंडल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon