पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: रूपौली प्रखंड के तेलडीहा गांव की एक महिला की मौत समुचित इलाज के अभाव में हो जाने से हो गई है, जिससे गांव में शोक व्याप्त हो गया है । उसके पति की भी मौत कुछ वर्श पूर्व इसी तरह से हो गई थी । इस संबंध में मृतक महिला के देवर पलटू शर्मा ने बताया कि उसकी भाभी अनिता देवी, पति स्व लालटू शर्मा पिछले एक साल से पेट की समस्या से जूझ रही थी । जगह-जगह अपनी क्षमता के अनुसार इलाज करवायी, परंतु उसे राहत के बदले रोग बढता ही चला गया ।उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि किसी बडे अस्पताल में इलाज करवा सके । अंत में रविवार को उसकी मौत हो गई । उसकी चार संतानों के सामने पेट पालने की समस्या हो गई है । शादी लायक बेटी की कैसे शादी होगी, कौन सहारा बनेगा, कैसे छोटे-छोटे बच्चों का पेट भरेगा, यक्ष-प्रश्न बना हुआ है । उन्होंने सरकार से मांग की कि वह इस परिवार को राहत दे, ताकि इनके परिवार का पेट भर सके । Post navigationPURNIA NEWS : पुलिस प्रशासन के मिलीभगत से सभी जगह खुलेआम बिक रहा है शराब – दिलीप आझोकोपा दुर्गा मंदिर प्रांगण में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए दिशा-निर्देश