PURNIA NEWS,आनंद यादुका : धमदाहा थाना के एक शराब तस्कर को अकबरपुर थाना की पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब और एक अपाची बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार शराब तस्कर धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के फुलवरिया वार्ड 2 निवासी पंचलाल मंडल का पुत्र दीपक कुमार है । गिरफ्तार शराब तस्कर शराब की डिलीवरी देने अकबरपुर थाना क्षेत्र के रास्ते कहीं जा रहा था । अकबरपुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज ने बुधवार की संध्या लगभग 5 बजे बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक शराब तस्कर विदेशी शराब की डिलीवरी देने अकबरपुर थाना क्षेत्र के रास्ते जा रहा है ।

सूचना मिलते ही अकबरपुर थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के सभी रास्तो पर नाकेबंदी कर दिया । इसी दौरान थानाध्यक्ष ने बड़े ही नाटकीय ढंग से बुधवार को शराब तस्कर को अवैध अंग्रेजी शराब और एक अपाची बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया । थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर के बिरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *