PURNIA NEWS : चार तारीख को भवानीपुर में होगा जन सुराज का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर किया गया बैठक

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : चार अक्टूबर को भवानीपुर में जन सुराज का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा । आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को दिन के तीन बजे जन सुराज के कार्यकर्ताओं का एक बैठक भवानीपुर अग्रसेन भवन में किया गया । आयोजित बैठक में मुख्य रूप से जन सुराज के रुपौली विधानसभा से संभावित प्रत्याशी आमोद मंडल, बड़ी भन्सार स्टेट के नैयर आलम, कुमार नरेंद्र, धमदाहा अनुमंडल अध्यक्ष सदन भगत सहित दर्जनों जन सुराज कार्यकर्ता मौजूद थे । बैठक में चार तारीख को आयोजित होनेवाले विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया ।

बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए जन सुराज के भावी प्रत्याशी आमोद मंडल ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाना हम सबों की जिम्मेवारी है , इसके लिए जन सुराज के सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं । उन्होंने कहा कि इसके साथ ही आपलोग लोगों से मिलकर आदरणीय प्रशांत किशोर के विजन को समझाने का काम भी करें । उन्होंने कहा कि जनता का सुंदर राज मतलब जन सुराज है । इस बात को जन जन तक आपलोग पहुंचाने का काम करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *