PURNIA NEWS : रानीपतरा में गांधी–शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, विधायक ने बापू के विचारों पर चलने का किया आह्वान

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले के रानीपतरा सर्वोदय आश्रम स्थित गांधी चबूतरा स्मारक पर आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और कहा कि बापू सत्य, सादगी और स्वच्छता के प्रेरक थे, जिनके सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण से साकार कर रहे हैं। सर्वोदय आश्रम के सदस्यों संग चर्चा के दौरान विधायक ने गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उन्होंने विजयदशमी की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर संघ सेवकों और समाज को बधाई दी। विधायक ने कहा कि संघ राष्ट्र भावना और समाज सेवा का प्रतीक है, जो सहयोग, समरसता और राष्ट्रभक्ति का संचार करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष स्मृति उत्सव पर ₹100 का स्मृति सिक्का और ₹5 का डाक टिकट जारी करना पूरे देश के लिए गौरव की बात है, जो भारत माता की छवि और संघ की राष्ट्रसेवा की झलक को और प्रखर बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *