SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिला कांग्रेस कार्यालय मेँ राष्ट्रपिता स्व महात्मा गाँधी ज़ी की 157 वीं और पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री ज़ी की 121वीं जयंती समारोह जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा की अध्यक्षता मेँ मनाई गईं।इस अवसर पर सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया और संकल्प लिया कि इनके सपनों के भारत को देश द्रोहियों से मुक्त रखने मेँ हमेशा समर्पित रहेंगे।जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने द्वेये महान देश भक्तों को नमन करते हुये कहा कि महात्मा गाँधी हमारे मार्गदर्शक थे।मैं आज इनके जन्मदिन पर उनका चरण वंदन करता हूँ कि इस महान महात्मा ज़ी के पास सबकुछ था, काफ़ी धनी थे लेकिन भारत की गरीब जनता के दुःख का अनुभव करने के लिए सब कुछ त्याग दिया और तन पर कम कपड़े में अपने को लपेट कर देश की आजादी के योद्धा बन गये। आज उसी गुजरात के वर्तमान नॉन वायोलॉजिकल अवतार मानव हमारे आदरणीय मोदीजी साहब हैं जिनके पास कुछ नहीं था लेकिन आज इनके पास बहुत कुछ है। 70 साल में पहली बार अपने लिये स्पेशल 850 करोड़ का जहाज, 52 करोड़ की कारें, 20 फोटोग्राफर, चार मेकअप करने वाले सौंदर्य के विशेषज्ञ, लाखों के चश्मेँ, शूट, जैकेट, कपड़े, पज़ामा, कुर्ता और प्रति दिन करोड़ के खर्च करने वाले नकली महात्मा बन गये हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री ज़ी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जय जवान जय किसान ” का नारा दिया और 1965 के युद्ध के विजेता बने इन्होंने कभी भी अमेरिका के आगे घुटने नहीं टेके, इसलिए आज भी इस महान नेता को पूरा देश नमन और बंदन करता है।आज के समारोह में एनएसयू आई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कैसर कुमार सिंह, प्रतिनिधि राम सागर पाण्डेय, मो नईम उद्दीन, वरीय उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी कुमार हीरा प्रभाकर, मुशहर समाज केअध्यक्ष प्रेम लाल सादा, नगर अध्यक्ष बीरेंद्र पासवान, किसान सेल के शोभा कांत झा,श्रीमती आशा देवी, गुड्डी देवी, मो राजा,बैधनाथ झा, उदय यादव, बेचन पासवान, सिकंदर यादव, सुजीत कुमार, मुकेश कुमार रॉय, शिव ज़ी कुमार यादव आदि उपस्थित थे।



