SAHARSA NEWS : मत्स्यगंधा ग्लास ब्रिज व विकास कार्य का विधायक ने किया शुभारंभ

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : शहर के मत्स्यगंधा झील को वैश्विक पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में पहल आरंभ कर दी गई है।बुधवार को विधायक आलोक रंजन नें मत्स्यगंधा झील परिसर में शिलापट्ट लगाकर कार्य का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर जिला अधिकारी दीपेश कुमार सहित निर्माण एजेंसी के अधिकारी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री सह विधायक आलोक रंजन ने कहा कि बिहार सरकार एवं पर्यटन विभाग के सौजन्य से कैमूर एवं मत्स्यगंधा झील में ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 98.65 करोड़ की लागत से मत्स्यगंधा झील में पर्यटकीय विकास कार्य मुख्यमंत्री के द्वारा 29 सितंबर को राज्य के विभिन्न योजनाओं के साथ डिजिटल शिलान्यास किया गया है जबकि आज कार्य का शुभारंभ किया गया।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह ग्लोबल टूरिस्ट सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 73 करोड़ की लागत से किसान हाट फूड एरिया, 25 दुकान,एग्जिबिशन सेंटर, 450 सौ मीटर सड़क एवं झील के सीढ़ी घाट का निर्माण कर सौंदर्य करण किया जाएगा।उन्होंने बताया कि वही 25 करोड़ की लागत से ग्लास ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।जहां देश-विदेश के पर्यटक आकर इसका आनंद उठा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *