PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : रुपौली प्रखंड मुख्यालय स्थित हाईस्कूल की कक्षाओं में गुटका -पान के दाग -धब्बे देखकर औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसडीम अनुपम वीडियो एवं प्रधानाध्यापक पर भड़क उठे तथा उन्होंने वीडियो पर शो काउज करने तथा प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने की बात कही है। एसडीम अनुपम, डीएसपी संदीप गोल्डी के साथ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अर्धसैनिक बलों को ठहरने के लिए भवन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। मौके पर एसडीएम अनुपम शुक्रवार को जब मुख्यालय स्थित हाईस्कूल पहुंचे तथा कक्षाओं का निरीक्षण करना शुरू किया, तब वे देखकर दंग रह गए कि कक्षाओं की दीवारें गुटका-पान आदि के दाग से भरे पड़े हैं। इन दाग-धब्बों को देखते ही एसडीएम अनुपम भड़क गए तथा उन्होंने वीडियो अरविंद कुमार एवं प्रधानाध्यापक का जमकर क्लास लिया।

उन्होंने वीडियो को बताया क्यों ना आप पर कार्रवाई की जाए, साथ ही उन्होंने प्रधानाध्यापक का वेतन बंद करने का आदेश दिया। यह बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अर्ध सैनिक बलों के जवान पहुंचने वाले हैं, इसको लेकर उन्हें ठहराने के लिए तैयारी की जा रही है तथा उपयुक्त जगह की तलाश की जा रही है। इसी के तहत एसडीएम अनुपम एवं डीएसपी संदीप कुमार गोल्डी मुख्यालय स्थित हाई स्कूल पहुंचे थे। उनके द्वारा कार्रवाई की बात पर सभी स्कूलों में हड़कंप मच गया है, उनके द्वारा प्रधानाध्यापक एवं वीडियो को आदेश दिया गया है कि दो दिनों के अंदर इस तरह के एक भी दाग-धब्बे विद्यालय के किसी कमरे में दिखाई देने नहीं चाहिए, अन्यथा कार्यवाही के लिए वे तैयार रहेंगे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *