PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : नवरात्र के अंतिम दिन पूरे प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ कन्या पूजन का आयोजन किया गया। गांव-गांव और टोले-टोले में श्रद्धालुओं ने छोटी-छोटी बच्चियों को देवी का स्वरूप मानकर घर बुलाया और उनके माथे पर चुनरी बांधकर उनका पूजन किया। परंपरा के अनुसार बच्चियों को पूआ-पकवान और मिठाई खिलाकर तृप्त किया गया और उनके चरण पखारकर आशीर्वाद लिया गया। श्रद्धालुओं का मानना है कि कन्या पूजन किए बिना नवरात्रि का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता।इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन कुमार ने कहा कि कन्या पूजन केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि “बेटी बचाओ” जैसे सामाजिक संदेश को भी मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि नवरात्र करने वाले हर श्रद्धालु के लिए माता के नौ स्वरूपों का पूजन अनिवार्य है और कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर सम्मान देना हमारी संस्कृति की विशेषता है। पूरे प्रखंड क्षेत्र में दिनभर कन्या पूजन का सिलसिला चलता रहा। Post navigationPURNIA NEWS : लाइव बेवकास्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री ने किया सरकार भवन का उदघाटन PURNIA NEWS : हाई स्कूल की कक्षाओं में पान- गुटका के दीवारों पर दाग मिलने से भडके एसडीम