धमदाहा का शराब तस्कर अकबरपुर में गिरफ्तार, अवैध अंग्रेजी शराब और बाइक बरामद

पूर्णिया, आनंद यादुका: धमदाहा थाना क्षेत्र के फुलवरिया वार्ड संख्या 2 निवासी पंचलाल मंडल का पुत्र दीपक कुमार बुधवार को अकबरपुर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके पास से अवैध अंग्रेजी शराब और एक अपाची बाइक बरामद की है।

अकबरपुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक शराब तस्कर विदेशी शराब की डिलीवरी देने अकबरपुर क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी कर दी।

करीब शाम पांच बजे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार को दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *