भवानीपुर में धूमधाम से हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा पूरा मैदान

पूर्णिया, आनंद यादुका: भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बलदेव उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में गुरुवार की संध्या चाक-चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था के बीच रावण दहन का आयोजन भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। शाम करीब सात बजे जैसे ही राम बने राजा और लक्ष्मण बने पवन ने तीर चलाया, 60 फुट ऊंचा रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा।

रावण दहन के साथ ही पूरा मैदान “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राम और लक्ष्मण के अभिषेक से हुई। आयोजन स्थल पर हजारों की भीड़ उमड़ी रही, वहीं महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बेरिकेटिंग और प्रवेश द्वार की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर दमकल दल और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

कार्यक्रम के दौरान भवानीपुर बीडीओ आलोक कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी, अवर निरीक्षक पल्लवी कुमारी, विकास कुमार, मुख्य पार्षद सावन कुमार, वार्ड पार्षद प्रभाष कुमार, प्रतिनिधि अभिषेक आनंद उर्फ सिंटू, पप्पू कुमार साह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *