नवरात्रि पर बिशनपुर मैथिल टोला में भक्ति जागरण, देवी भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

पूर्णिया, आनंद यादुका: नवरात्रि के शुभ अवसर पर धमदाहा प्रखंड के बिशनपुर मैथिल टोला में आयोजित भक्ति जागरण में भक्तिरस की ऐसी बयार बही कि पूरा माहौल देवी भक्ति में सराबोर हो गया। देर रात दस बजे शुरू हुए इस जागरण में प्रसिद्ध मैथिली गायिका जुली झा और गायक चंदन कुमार ने एक से बढ़कर एक देवी भजन प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पूरे आयोजन के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट और “जय माता दी” के जयकारे गूंजते रहे। बाहर से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। भक्ति से भरे इस आयोजन ने पूरे मैथिल टोला को श्रद्धा और उमंग के रंग में रंग दिया। सुबह लगभग पांच बजे कार्यक्रम का समापन हुआ। जागरण को सफल बनाने में बिशनपुर मैथिल टोला के ग्रामीणों और युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *