SAHARSA NEWS: सोशल मीडिया भाजपा के जिला संयोजक बने मन्नु रिस्की

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS जिले से एक बार फिर मन्नु रिस्की को भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। यह घोषणा भाजपा जिला अध्यक्ष साजन शर्मा द्वारा की गई। जिसे प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप जायसवाल एवं संगठन महामंत्री श्री भिखु भाई की सहमति से जारी किया गया।

भाजपा संगठन में मन्नु रिस्की के सक्रिय योगदान और डिजिटल माध्यमों पर पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार में उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें पुनः यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। मन्नु रिस्की ने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व के दिशा-निर्देशों पर कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहेंगे।

इस मौके पर पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ आलोक रंजन, निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन, जिला महामंत्री शिवभूषण सिंह, भैरव झा, जिला उपाध्यक्ष बी एन साहनी, राजीव रंजन साह, मनीष कुमार, जिला मंत्री पंकज पाठक, प्रवक्ता अभिषेक पाण्डेय, मीडिया प्रभारी सुमित कुमार, मण्डल अध्यक्ष कृष्ण साह, अजय कुमार चौधरी, रंजीत यादव, नीरज कुमार, सोहन दास सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *