PURNIA NEWS : भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर भवानीपुर बीडीओ को दी गयी विदाई, अपने प्रति प्रखंड वासियों के प्रेम देख भावुक हुए बीडीओ

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित डा० अम्बेडकर साभागर में एक भव्य समारोह आयोजित कर भवानीपुर बीडीओ आलोक कुमार शर्मा को बिदाई दिया गया । भवानीपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख डा० दीपक कुमार सुमन की अद्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में धमदाहा एसडीएम अनुपम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर, प्रखंड प्रमुख मंटी कुमारी, उप प्रमुख गीता देवी, सीओ ईशा रंजन, बीपीआरओ रूपेश कुमार, समाजसेवी बिट्टू यादव,, सहित सभी पंचायतों के मुखिया, समिति सदस्य सभी पंचायत सचिव , अंचल एवं प्रखंड के सभी कर्मियों सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे । यह सम्मान समारोह भवानीपुर के बीडीओ आलोक कुमार शर्मा के तबादले को लेकर किया गया था । प्रखंड वासियों के अपने प्रति इतना प्रेम देखकर बीडीओ आलोक कुमार शर्मा काफी भावुक हो गये । आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मंच संचालन सेवा निवृत एचओडी प्रो० घनश्याम यादव कर रहे थे । सम्मान समारोह के दौरान मौजूद वक्ताओं ने बीडीओ आलोक कुमार शर्मा के कार्यकालों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बीडीओ आलोक कुमार शर्मा काफी नेकदिल, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी के रूप में हमेशा भवानीपुर वासियों के दिलों में मौजूद रहेंगे ।

वक्ताओं ने कहा कि आलोक कुमार शर्मा का कार्यकाल भवानीपुर प्रखंड में स्वर्णिम काल के रूप में हमेशा जाना जायेगा । सभी वक्ताओं ने बीडीओ आलोक कुमार शर्मा के व्यक्तित्व पर पकाश डालते हुए कहा कि इनके कार्यकाल के दौरान शायद ही किसी को किसी प्रकार से ठेस पहुंचा होगा । सबों ने बीडीओ आलोक कुमार शर्मा के कार्यकालों की भूरी-भूरी प्रशंसा करने का काम किया । बताना मुनासिब होगा कि भवानीपुर के बीडीओ आलोक कुमार शर्मा का तबादला मधुबनी जिले के मधुपुर प्रखंड में हो गया । इनके तबादले की जानकारी मिलते ही समूचे प्रखंड क्षेत्र से सैकड़ों लोग स्वतः इनके विदाई सह सम्मान समारोह में पहुंच कर उन्हें विभिन्न प्रकार के उपहारों , फूल मालाओं एवं बुके से लाद दिया । सम्मान समारोह के दौरान विदाई लेते हुए बीडीओ आलोक कुमार शर्मा ने कहा कि भवानीपुर के लोगों से जितना प्यार और स्नेह उन्हें इस कार्यकाल के दौरान मिला उन्हें वह कभी भुला नही सकेंगे । अपने संबोधन के दौरान बीडीओ आलोक कुमार शर्मा काफी भावुक बने रहे । अंत मे उन्होंने मौजूद सैकड़ो लोगों से अपने संबोधन के दौरान कहा कि यदि अनजाने में कोई भूल हुई होगी तो आप सभी लोग हमें अपना समझ कर माफ कर देंगे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon