PURNIA NEWS : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियाँ तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को रूपौली विधानसभा क्षेत्र के भवानीपुर धर्मशाला में पार्टी की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रत्याशी चयन को लेकर गहन चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ‘बंटी’ ने की, जबकि राज्य मुख्यालय से नियुक्त पर्यवेक्षक रणधीर कुमार रमन ‘शंभु’ और राजेश ठाकुर ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। बैठक में पार्टी के संस्थापक सदस्य, प्राथमिक सदस्य, संभावित प्रत्याशी और संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान अमोद मंडल, कुमार नरेंद्र और नैयर आलम ने अपनी उम्मीदवारी के समर्थन में विचार रखे। उम्मीदवारों की बातें सुनने के बाद उपस्थित सदस्यों ने अपनी राय बंद लिफाफे में पर्यवेक्षकों को सौंप दी, जिसे बाद में राज्य मुख्यालय को भेजा जाएगा।जन सुराज पार्टी ने यह प्रक्रिया 3 से 8 अक्टूबर तक पूरे बिहार की विधानसभाओं में संचालित करने का निर्णय लिया है, ताकि प्रत्याशी चयन पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से किया जा सके। बैठक में जिला महिला अध्यक्ष सुनीता सिंह, कार्यालय प्रभारी अमरनाथ सिंह, और विभिन्न प्रखंड अध्यक्षों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पर्यवेक्षकों ने बताया कि प्राप्त राय के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर पार्टी नेतृत्व को सौंपी जाएगी, जिसके बाद प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। Post navigationPURNIA NEWS : भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर भवानीपुर बीडीओ को दी गयी विदाई, अपने प्रति प्रखंड वासियों के प्रेम देख भावुक हुए बीडीओ PURNIA NEWS : सरसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.26 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार