PURNIA NEWS : सरसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.26 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

PURNIA NEWS, प्रफुल्ल सिंह ; सरसी थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की शाम दो अलग-अलग स्थानों से तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से कुल 17.26 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, पहले मामले में मो० नजीर पिता मो० आमिर अख्तर, निवासी महादेवपुर पंचायत के बुढ़िया गोला रहमतपुर गांव से 12 पुड़िया स्मैक (12.16 ग्राम) बरामद किया गया।

वहीं, दूसरे मामले में अमित कुमार पिता कपिल देव यादव और छोटू कुमार पिता बुधन मुनि, दोनों जियनगंज पंचायत के जियनगंज दक्षिण टोला गांव के निवासी हैं, जिनके पास से 5.10 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। सरसी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *