PURNIA NEWS : धमदाहा में शिक्षा का नया अध्याय — 51 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक आवासीय विद्यालय

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले के धमदाहा प्रखंड की धरती पर आज शिक्षा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया गया। रविवार को यहां 720 आसन वाले राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय +2 उच्च विद्यालय के भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। यह विद्यालय लगभग 51 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होगा।

यह अत्याधुनिक विद्यालय जनजातीय समुदाय के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आवास, खेल और तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इस संस्थान की स्थापना से न केवल धमदाहा प्रखंड बल्कि आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी उच्च स्तरीय शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल सामाजिक न्याय, समान शिक्षा और अवसर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने में बड़ी मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *