PURNEA NEWS/विद्यालय में अनियमितता के बिरुद्ध गोलबंद हुए ग्रामीण , बीडीओ के आवेदन देकर कार्रवाई की किया मांग

PURNEA NEWS/आनंद यादुका ; मध्य विद्यालय छप्पन एवं प्राथमिक विद्यालय छप्पन संथाली में बरती जा रही अनियमितता के बिरुद्ध छप्पन गांव के ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है । आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों विद्यालय से गायब रहने वाले शिक्षकों के बिरुद्ध कार्रवाई के लिए भवानीपुर बीडीओ, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षा मंत्री बिहार सरकार को आवेदन दिया है । छप्पन गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने सामूहिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन देते हुए लिखा है कि इन दोनों विद्यालय में कार्यरत शिक्षक विद्यालय पहुंचकर अपनी हाजरी बनाकर अन्यत्र घूमने चले जाते हैं और दिनभर इधर उधर घूमने के बाद तीन-चार बजे के बीच पुनः विद्यालय पहुंच कर दुबारा हाजरी बनाने का काम करते हैं । छप्पन गांव के ग्रामीण एहतेशामूल हक, मोनू कुमार, मो० नौशाद, छोटू सोरेन, जीत मरांडी, अजित बास्की, मो० इमरान, रवि कुमार मुर्मू सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि बीते शनिवार को विद्यालय से कई शिक्षक हाजरी बनाकर घूमने चले गए थे । जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय में ताला मारते हुए जमकर हंगामा मचाने का काम किया था । ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय से गायब रहने वाले शिक्षकों को जब ग्रामीण कहने जाते हैं तो गायब रहनेवाले शिक्षक ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट पर उतारू हो जाते हैं । सभी ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में रहनेवाले शिक्षक भी बच्चों को पढ़ाने के बदले दिनभर मोबाईल चलाने और राजनीतिक चर्चो में व्यस्त रहते हैं । जिससे इन दोनों विद्यालयों में पढ़नेवाले बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है ।
ग्रामीणों ने दिए गए आवेदन के साथ बीआरसी में कार्यरत बीपीएम की जांच रिपोर्ट भी अधिकारियों को दिया है । जिस जांच रिपोर्ट में बीपीएम ने शनिवार को विद्यालय से कई गायब पाया था । सभी ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से बताया कि शनिवार को विद्यालय में कार्यरत शिक्षक अब्दुर राजिक अपने ससुराल भुरकुंडा से दर्जनों लोगों को बुलाकर ग्रामीणों के साथ मारपीट करना चाहा था । जिसके बाद मौके पर पहुंचे भवानीपुर थाना के पुलिस अधिकारियों ने शिक्षक के ससुराल से आये लोगों को विद्यालय से भगाने का काम किया था । ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि अगर दोषी शिक्षकों के बिरुद्ध कार्रवाई नहीं किया गया तो वह सभी लोग विद्यालय में अनिश्चित कालीन ताला मारते हुए आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे ।
इस बावत भवानीपुर बीडीओ आलोक कुमार शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों के द्वारा आवेदन दिया गया है । उन्होंने कहा कि आवेदन के आलोक में वह स्वयं मामले की जांच करेंगे और दोषी शिक्षकों के बिरुद्ध कार्रवाई के लिए नियोजन इकाई और बरिय अधिकारियो को लिखेंगे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon