पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की यूजी-पीजी नामांकन की तिथि, 8 से 10 अक्टूबर तक होगा प्रवेश

पूर्णिया: पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के अधीन संचालित सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में नामांकन की तिथि निर्धारित कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि स्नातक (2025–2029) सत्र के तहत बीए, बीएससी, बीकॉम आदि पाठ्यक्रमों में चौथी मेरिट सूची के आधार पर नामांकन 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। वहीं, स्नातकोत्तर (2024–2026) पाठ्यक्रम के तृतीय सेमेस्टर में नामांकन की तिथि भी इन्हीं तिथियों में तय की गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजभवन, पटना द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा, जबकि एससी/एसटी वर्ग के विद्यार्थियों और सभी वर्गों की छात्राओं से नामांकन के समय कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। नामांकन केवल उन्हीं विद्यार्थियों का होगा जिनके प्रमाण-पत्रों का सत्यापन उचित रूप से किया गया है।

सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर अपने-अपने महाविद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया पूरी करें। विस्तृत जानकारी के लिए छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.purneauniv.ac.in पर जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *