PURNIA NEWS : सांसद प्रतिनिधि हरदिन जमीनी विवाद सुलझाने में रहते हैं व्यस्त

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : सांसद प्रतिनिधि सह वसंतपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हर दिन अपने पंचायत ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के जमीनी विवाद को सुलझाने में व्यस्त देखे जाते हैं । अबतक उन्होंने सैकडो जमीनी विवाद का निबटारा करा चूके हैं । इसी के तहत चपहरी गांव स्थित सामुदायिक भवन में जमीनी विवाद का निपटारा करते हुए सांसद प्रतिनिधि मो आफताब आलम उर्फ पप्पू खान ने कहा कि यह उनकी नियति बन गई है, कुछ इसी कारण खासकर उनके पंचायत में जमीनी विवाद बहुत ही कम देखने को मिल रहे हैं । वे प्रतिदिन इस सामुदायिक भवन में बैठते हैं तथा जमीन विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हैं ।

इससे बहुत सारे मामलों का उनके द्वारा निष्पादन किया जा चूका है । पिछले माह चले राजस्व शिविर में उनके द्वारा चालीस ऐसे खतियान से संबंधित मामलों को सुलझाया गया है, जिसको लेकर पंचायत में दशकों से पारिवारिक विवाद चल रहा था । उनका पंचनामा बनवाकर उनके द्वारा मामले का निबटारा कराया गया है । उन्होंने कहा कि वे हमेशा ही लोगों में भाईचारा बना रहे, इसका प्रयास करते रहते हैं । इस अवसर पर जमीन विवाद से संबंधित अनेक लोग मौके पर मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *