Purnia News: बाढ़ से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, फरियानी बांध पर रेन कट का निरीक्षण

पूर्णिया: Purnia News पूर्णिया में संभावित मानसून और बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर संवेदनशील और अति संवेदनशील तटबंधों का जमीनी निरीक्षण तेजी से किया जा रहा है। इसी सिलसिले में गुरुवार को बनमनखी स्थित एसपीजीआरओ टीम ने फरियानी बांध के संपर्क मार्गों पर बने रेन कट का निरीक्षण किया। टीम ने सड़क किनारे कटाव और पानी के बहाव से हुए संभावित नुकसान का जायजा लिया और आवश्यक सुरक्षा उपायों पर चर्चा की। प्रशासन की यह पहल मानसून से पहले किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने की तैयारी के तहत की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *