PURNIA NEWS, वि० सं० : बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ पूर्णिया के सदस्य अधिवक्ता स्वर्गीय शंभू कुमार पासवान को दी गई भाव-भीनी श्रद्धांजलि। उनका निधन लगभग 52 वर्ष की अवस्था में हृदय गति रुक जाने के कारण मंगलवार की रात लगभग 11.00 बजे हो गया। बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ के तमाम अधिवक्ताओं ने स्व० शंभू कुमार पासवान के सम्मान में शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए अपने-आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा। संघ के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भारती की अध्यक्षता में दिन के 01:30 बजे संघ के प्रशाल में एक शोक-सभा का आयोजन कर स्व० शंभू कुमार पासवान के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस मौके पर संघ के सचिव सुमन जी प्रकाश एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे। उपाध्यक्ष महोदय ने जानकारी देते हुए कहा कि शंभू कुमार पासवान 2009 से अपने संघ के सदस्य थे। वे काफी मृदु भाषी व मिलनसार और नेक दिल इंसान थे। वे अपने पीछे विधवा पत्नी रेखा देवी (गृहणी) और दो पुत्र छोड़ गए हैं। बड़ा पुत्र स्नातक कर चुका है और छोटा स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। उधर संध्या 4.00 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायिक कक्ष में भी एक संयुक्त शोक-सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता गण शामिल हुए तथा 2 मिनट का मौन रखकर अधिवक्ता स्व० शंभू कुमार पासवान के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *