PURNIA NEWS : टीकापट्टी डुमरी सड़क के बीच में बना बड़ा होल, मौत को दे रहा है निमंत्रण, विभाग उदासीन

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : टीकापट्टी-डुमरी प्रधानमंत्री सड़क मार्ग पर टीकापट्टी थाना के समीप सडक के बीचो-बीच बडा-सा बना होल, दुर्घटना को आमंत्रित करता हुआ नजर आ रहा है । इसकी चपेट में आने से अबतक ना जाने कितने राहगीर चोटिल हो चूके हैं, जबकि इसको लेकर विभाग अभी तक उदासीन बना हुआ है, यह बता दें कि टीकापटी थाना चैक से डुमरी प्रधानमंत्री ग्राम सडक बनी हुई है । थाना से लगभग सौ मीटर दूर दक्षिण ओर सडक के बीचो-बीच एक बडा-सा होल बना हुआ है ।

खासकर रात के अंधेरे में जब भी कोई वाहन या बाइक सवार गुजरता है, नजर नहीं पडने पर इस होल में चक्का पडते ही वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है, जिससे राहगीर चोटिल हो जा रहे हैं । जिप सदस्य प्रतिमा सिंह ने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से इसकी मरम्मती करने की मांग की है ताकि लोगों की राह आसान हो सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *