बरसोनी टोल टैक्स के पास टेंपो से भारी मात्रा में शराब बरामद, दो महिलाएं और चालक गिरफ्तार

पूर्णिया: बरसोनी टोल टैक्स के पास पुलिस ने मंगलवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टेंपो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। टेंपो चालक और दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, शराब टेंपो की सीट के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी और इसे गुलाबबाग पहुंचाने की योजना थी। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली, तो सीट के नीचे छिपाकर रखे गए कई शराब के कार्टन बरामद हुए।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह शराब गुलाबबाग इलाके में सप्लाई की जानी थी। फिलहाल पुलिस ने टेंपो को जब्त कर लिया है और तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon