भवानीपुर में जदयू का भव्य सदस्यता अभियान, दर्जनों लोगों ने थामा पार्टी का दामन

PURNIA NEWS : भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी भवन में जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रुपौली विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह पटेल एवं जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर की उपस्थिति में दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से रूपेश कुमार, ललन राय, राजकिशोर मेहता, निर्मल राय, चंदन चौधरी, प्रभाष कुमार सहित कई स्थानीय नागरिक शामिल रहे। सभी नवसदस्यों का नेताओं द्वारा माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर रुपौली विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ रही है। आम जनता का बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि पार्टी की नीतियाँ जमीन पर असर दिखा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं और आम लोगों की बढ़ती भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी समय में पार्टी विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। कार्यक्रम में जदयू के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *