Bihar Election 2025

पटना/पूर्णिया: Bihar Election 2025 प्रशांत किशोर की पहल जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 51 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। गुरुवार को पाटलिपुत्र स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने संयुक्त रूप से लिस्ट जारी की। इस मौके पर वाई.वी. गिरी, आर.सी.पी. सिंह, रामबली चंद्रवंशी, सीताराम यादव, अफाक हैदर, मोनाजिर हसन, और किशोर कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने बताया कि पार्टी ने अपने वादे के अनुसार समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। जारी सूची में 7 सुरक्षित सीटों के अलावा 17 अतिपिछड़ा, 11 पिछड़ा, 9 सामान्य वर्ग और 7 अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी का उद्देश्य जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर विकास और जनहित के मुद्दों पर बिहार को नई दिशा देना है।

जन सुराज पार्टी की पहली सूची में शामिल सभी 51 उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं —

1️⃣ वाल्मीकिनगर – दिग्नरायण प्रसाद
2️⃣ लौरिया – सुनील कुमार
3️⃣ हरसिद्धि – अवधेश राम
4️⃣ ढाका – डॉ. लालबाबू प्रसाद
5️⃣ सुरसंड – उषा किरण
6️⃣ रून्नीसैदपुर – विजय कुमार साह
7️⃣ बेनीपट्टी – परवेज आलम
8️⃣ कोचाधामन – अबू अफ़ान फ़ारूक़ी
9️⃣ सहरसा – किशोर कुमार
🔟 दरभंगा – आर.के. मिश्रा
11️⃣ भोरे – प्रीति किन्नर
12️⃣ मुजफ्फरपुर – डॉ. अमित कुमार दास
13️⃣ गोपालगंज – डॉ. शशि शेखर सिन्हा
14️⃣ रघुनाथपुर – राहुल कीर्ति सिंह
15️⃣ दरौंधा – सत्येंद्र यादव
16️⃣ मांझी – यदुवंश गिरी (वाई.वी. गिरी)
17️⃣ छपरा – जे.पी. सिंह
18️⃣ मोरवा – जागृति ठाकुर
19️⃣ बेगूसराय – सुरेंद्र सहनी
20️⃣ खगड़िया – जयंती पटेल
21️⃣ बेलदौर – गजेंद्र निषाद
22️⃣ परबत्ता – विनय वरुण
23️⃣ पीरपैंती – घनश्याम दास
24️⃣ अस्थावां – लता सिंह
25️⃣ कुम्हरार – के.सी. सिन्हा
26️⃣ आरा – विजय गुप्ता
27️⃣ चेनारी – नेहा नटराज
28️⃣ करगहर – रितेश पांडेय
29️⃣ गोह – सीताराम दुखारी
30️⃣ इमामगंज – डॉ. अजीत कुमार
31️⃣ बोधगया – लक्ष्मण मांझी
32️⃣ अमौर (पूर्णिया) – अफरोज आलम
33️⃣ बायसी – मोहम्मद शाहनवाज आलम
34️⃣ नवादा – अनिल कुमार
35️⃣ गया टाउन – राहुल आर्यन
36️⃣ हिलसा – चंद्रदेव प्रसाद
37️⃣ बक्सर – शैलेंद्र पांडेय
38️⃣ राजपुर – धर्मेंद्र चौधरी
39️⃣ सिवान – रामबाबू यादव
40️⃣ जहानाबाद – अभिषेक मिश्रा
41️⃣ बिक्रम – आनंद प्रकाश
42️⃣ विक्रमगंज – पंकज सिन्हा
43️⃣ सासाराम – डॉ. सुशील कुमार
44️⃣ झाझा – मोहम्मद कैफ
45️⃣ जमुई – सौरभ कश्यप
46️⃣ नवगछिया – अशोक मंडल
47️⃣ कटिहार – फिरोज अहमद
48️⃣ भागलपुर – समीर सुल्तान
49️⃣ पूर्णिया – नित्यानंद यादव
50️⃣ सुपौल – उर्मिला देवी
51️⃣ अररिया – हबीबुर रहमान

कार्यक्रम में संगठन महामंत्री सुभाष सिंह कुशवाहा, प्रदेश मीडिया प्रभारी ओबैदुर रहमान, प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन, राजीव रंजन, तारिक चंपारणी और अनुकृति भी मौजूद रहे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *