संत लक्ष्मीनाथ गोसाईं कुटी पर शताब्दी शंखनाद कार्यक्रम आयोजित

सहरसा, अजय कुमार : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के सुअवसर पर बनगांव मंडल में संत लक्ष्मीनाथ गोसाईं के पावन कुटी पर शनिवार को शताब्दी शंखनाद कार्यक्रम धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर प्रातःआठ बजे बनगांव मंडल के स्वयंसेवकों द्वारा पूर्ण गणवेश में बाबाजी कुटी से पथ संचलन करते हुए मुख्य सड़क होकर विषहरी स्थान, लंका बाग, खोखा चौक, ललित झा बंगला, दुर्गा मंदिर भगवती घर, मयूरी खां आर , फूलभद्र खां दरवाजा, कमरसायर, मनसाराम खां दरवाजा होते हुए पुन: बाबाजी कुटी में समापन किया।वही जगह जगह रास्ते में लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर हर्ष जताया।

पथसंचलन के पश्चात् बाबाजी कुटी पर आरएसएस के सह सरकार्यवाह डाक्टर आलोक कुमार के ओजस्वी उद्बोधन को स्वयंसेवकों, प्रबुद्ध जनों, ग्रामीणों ने कड़ी धूप में भी उत्सुकता पूर्वक सुना।उन्होंने कहा २ अक्टूबर १९२५ को शुन्य से आरंभ होकर शतक रूपी मनभावन अंक शताब्दी वर्ष में हिन्दू सदी का शंखनाद है।डाक्टर हेडगेवार देश के पहले एमबीबीएस डाक्टर बनें लेकिन वे अपने परिवार व निजी स्वार्थ के लिए पेशा के रूप मे कभी नही अपनाया।वे आजन्म अविवाहित रहकर देश व राष्ट्रीय समाज की सेवा की।उन्होंने जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रूपी पौधा रोपा।वह आज वटवृक्ष बन गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी शाखा नहीं आए हैं।

वही लोग संघ की आलोचना कर रहे हैं जबकि वास्तविकता यह है कि संघ की शाखा में आने वाले लोग इसकी देशभक्ति एवं समाज सेवा की भावना से कोई भी विमुख नहीं हो सकता है। निस्वार्थ भावना से ओतप्रोत संपूर्ण समाज की सेवा करना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्य उद्देश्य है। शताब्दी वर्ष के अवसर पर पंच प्रण पालन का निर्णय लिए गए हैं जिसके अंतर्गत सामाजिक समरसता, हिंदू सम्मेलन विचार गोष्ठी, पर्यावरण संरक्षण,कुटुंब प्रबोधन एवं नागरिक कर्तव्य पालन हेतु स्वयं सेवकों ने प्रण लिया है।भौतिक विज्ञान के विद्वान शिक्षक डाक्टर इन्दुशेखर झा ने अध्यक्षता की। मंच पर विभाग सह संघचालक सतीश चंद्र वर्मा, एवं बनगांव मंडल संघचालक गणेश जनगण थे। ध्वजारोहण एवं प्रार्थना पंडित नवीन कुमार खां, एवं अतिथियों का परिचय मंडल कार्यवाह प्रदीप कुमार झा ने शाखा के मुख्य शिक्षक सौरभ कुमार झा के निर्देशन में किया।

इस कार्यक्रम में सह प्रान्त प्रचारक प्रवीर जी, प्रान्त सेवा प्रमुख राजा रामजी, प्रान्त किसान प्रमुख लक्खी जी, सह प्रान्त गौ संवर्धन प्रमुख उमाशंकर खां, सह प्रान्त कार्यवाह जीवन कुमार, सह प्रान्त सम्पर्क प्रमुख विजयकुमार सिंह,विभाग प्रचारक सुमित कुमार सहित जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में आगत अतिथियों एवं सभा में उपस्थित लोगों के सेवा में विद्यावरण, रोशन, विष्णु, सुमन समाज, आशीष टिंकू, रणधीर, शिवा कात्यायन एवं कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख पारस कुमार झा सहित सभी स्वयंसेवक व संघनिष्ठ कार्यकर्ता तत्पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *