नवहट्टा थाना के जनता संवाद में अवैध बैरियर वसूली की पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

सहरसा, अजय कुमार: नवहट्टा प्रखण्ड अंतर्गत चांद्रायण चौक पर गाड़ियों से बैरियर के नाम पर अवैध रूप से वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का आरोप है कि उक्त चौक पर ज़िलापार्षद से चल रहे बैरियर में शुल्क से 4-5 गुना अधिक वाहनों को रोककर जबरन पैसे वसूले जा रहेद्वार वाहन चालकों के अनुसार, चांद्रायण चौक पर तैनात संवेदक ललन यादव व उनके अन्य लड़को द्वारा कुछ लोग बैरियर लगाकर तिपहिया, चारपहिया तथा मालवाहक वाहनों से नियमित रूप से रुपये की मांग करते हैं। रुपये नहीं देने पर वाहन चालकों को अनावश्यक रूप से रोका जाता है, बहस की जाती है और कभी-कभी डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया गया है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह वसूली लंबे समय से खुलेआम चल रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सबसे अधिक परेशानी गरीब वाहन चालकों, मजदूरों, किसानों और छोटे व्यापारियों को हो रही है, जिन्हें रोजाना इस रास्ते से आना-जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि बैरियर वसूली के नाम पर किसी प्रकार की सरकारी रसीद नहीं दी जाती हैं और चन्द्रायण चौक के अलावे पूर्वी कोसी तटबंध भी बांस लगाकर वसूली किया जाता हैं। लोगों का यह भी कहना है कि इस प्रकार की वसूली से कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लग रहा है और प्रशासनिक उदासीनता की चर्चा आम हो गई है।

मामले को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक लोगों ने पुलिस अधीक्षक सहरसा को लिखित शिकायत शिकायत की है। शिकायत में चांद्रायण चौक पर लगाए गए बैरियर को तत्काल हटाने तथा दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।ग्रामीणों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को विवश होंगे। फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *