PURNEA NEWS/आनंद यादुका ; भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनदीप मिलिक पंचायत के धत्ताटोला में एक युवक ने अपने शरीर पर तेल डालकर आग लगा आत्महत्या करने का प्रयास किया है । आग लगने से युवक के शरीर का अधिकांश हिस्सा बुरी तरह जल गया । घायल युवक के परिजनों के द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल भवानीपुर लाया गया । जहां मौके पर मौजूद चिकित्सको के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया । इलाज कर रहे चिकित्सको ने उसकी स्थिति को बेहद गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफर कर दिया ।

घायल युवक धत्ताटोला निवासी केसो मंडल का पुत्र बबलू मंडल है । घायल युवक के परिजनों ने बताया कि बबलू मंडल बीते दो-तीन महीने से अजीबोगरीब हरकत करता रहता है । परिजनों ने बताया कि दो-तीन महीने से बबलू मंडल कभी अपने घर मे आग लगा देता है तो कभी अपने शरीर पर आग लगा लेता है । मंगलवार की संध्या में बबलू मंडल अचानक अपने शरीर पर तेल डालकर आग लगा लिया । जिसके बाद उसके परिजन उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल लाने का काम किया ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *