PURNEA NEWS/आनंद यादुका ; भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनदीप मिलिक पंचायत के धत्ताटोला में एक युवक ने अपने शरीर पर तेल डालकर आग लगा आत्महत्या करने का प्रयास किया है । आग लगने से युवक के शरीर का अधिकांश हिस्सा बुरी तरह जल गया । घायल युवक के परिजनों के द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल भवानीपुर लाया गया । जहां मौके पर मौजूद चिकित्सको के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया । इलाज कर रहे चिकित्सको ने उसकी स्थिति को बेहद गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफर कर दिया ।घायल युवक धत्ताटोला निवासी केसो मंडल का पुत्र बबलू मंडल है । घायल युवक के परिजनों ने बताया कि बबलू मंडल बीते दो-तीन महीने से अजीबोगरीब हरकत करता रहता है । परिजनों ने बताया कि दो-तीन महीने से बबलू मंडल कभी अपने घर मे आग लगा देता है तो कभी अपने शरीर पर आग लगा लेता है । मंगलवार की संध्या में बबलू मंडल अचानक अपने शरीर पर तेल डालकर आग लगा लिया । जिसके बाद उसके परिजन उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल लाने का काम किया । Post navigationप्रधानमंत्री मोदी के भागलपुर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई PURNIA NEWS: भवानीपुर में प्रभु श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव की तैयारियाँ जोड़ों पर