PURNIA NEWS

पूर्णिया: सहायक खजांची थाना पुलिस ने होटल पवित्रा में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 5 अक्टूबर 2025 की है, जब होटल के मैनेजर ने काउंटर से 50 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया था।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद 13 अक्टूबर 2025 को आरोपी मो. आसिफ इकबाल, पिता मो. जिबराईल, निवासी रामडीह, थाना झाझा, जिला जमुई को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसके पास से 35 हजार रुपये नकद और चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *