मतदाता जागरूकता के लिए पूर्णिया में चला विशेष अभियान, आंगनवाड़ी सेविकाओं और जीविका दीदियों ने संभाली जिम्मेदारी

पूर्णिया: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशानुसार तथा नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग-सह-जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, पूर्णिया के मार्गदर्शन में पूरे जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। यह विशेष अभियान उन मतदान केंद्रों पर केंद्रित था, जहाँ पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा था।

इस अभियान के तहत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, आंगनवाड़ी सेविकाएं, जीविका दीदियां, आशा कार्यकर्त्री एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं घर-घर जाकर लोगों को आगामी 11 नवंबर 2025 को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं। सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर चुनावी पाठशाला और मतदाता जागरूकता बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें वरीय मतदाताओं को उनके एक वोट की महत्ता समझाई गई।

परिवार के सदस्यों से अपील की गई कि वे अपने घर के वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुँचाने में सहयोग करें। इसके अलावा जीविका समूहों और स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा भी स्वीप गतिविधियों के तहत रैलियाँ, नारे और गीतों के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में यह संदेश प्रमुखता से दिया गया — “लोकतंत्र है तभी महान, सब करें जहाँ मतदान।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *